Thursday, August 1, 2013

एक मासूम हिमालय की तराई में भेड़े चरा रहा था

एक मासूम हिमालय की तराई में भेड़े चरा रहा था, तभी वहा से एक गुज़रते हुए पर्यटक ने लड़के से पूछा, "ये भेड़े कितना दूध देती है ?"

लड़का: कौनसी, सफ़ेद वाली या काली वाली ?

पर्यटक: सफ़ेद वाली।

लड़का: 3 लीटर।

पर्यटक: और काली वाली ?

लड़का: ये भी 3 लीटर देती है।

पर्यटक: ये ऊन कितनी देती है।

लड़का: कौनसी सफ़ेद वाली या काली वाली ?

पर्यटक: सफ़ेद वाली।

लड़का: 5 किलो।

पर्यटक: और काली वाली ?

लड़का: वो भी 5 किलो।

पर्यटक: अबे साले जब ये दूध बराबर देती है, ऊन बराबर देती है तो फिर ये काली भेड़ ,सफ़ेद भेड़ क्या लगा रखी है?

लड़का: जी वो बात ये है की ये सफ़ेद भेड़ मेरे पिताजी की है।

पर्यटक: और ये काली भेड़ ?

लड़का: ये भी मेरे पिताजी की ही है

No comments: